एलन मस्क ने ब्लू बर्ड लोगो को कहा बाय, X.com ट्विटर पर करेगा रीडायरेक्ट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

एलन मस्क की नई घोषणा नें यूजर्स को फिर से एक बार चौंकने पर मजबूर कर दिया है..!

एलन मस्क अक्सर ट्विटर पर यूजर्स को हैरानी में डालने वाले घोषणाएं और खुलासे करते रहते हैं। इस वीकेंड पर एलन मस्क की नई घोषणा नें यूजर्स को फिर से एक बार चौंकने पर मजबूर कर दिया है। 

मस्क ने घोषणा की कि ट्विटर को जल्द ही 'एवरीथिंग ऐप' एक्स में फिर से ब्रांड किया जाएगा, जिसके बारे में वह काफी समय से बात कर रहे हैं। इस प्रकार ट्विटर के मालिक ने लाखों यूजर्स से फेमस ब्लू बर्ड लोगो को विदाई देने के लिए खुद को तैयार करने के लिए कहा, जिसे हम वर्षों से ट्विटर के साथ जोड़ते आए हैं।

मस्क ने रविवार सुबह एक ट्वीट में लिखा, "और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे ट्विटर बर्ड को अलविदा कह देंगे।"

अब एक और बड़ा बदलाव किया जा चुका है। मस्क ने बताया कि डोमेन X.com यूजर्स को ट्विटर पर रीडायरेक्ट करता है। मस्क ने नए लोगो को लेकर संकेत भी दिया जो संभवत: ब्लू बर्ड की जगह लेगा।

एलन मस्क ने अपने प्रोफ़ाइल पर एक वीडियो पिन किया है जो संभवतः नया ट्विटर लोगो हो सकता है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने उसी लोगो को टेक्स्ट के रूप में पोस्ट किया।

एक अन्य ट्वीट में मस्क ने लिखा कि X.com अब उपयोगकर्ता को Twitter.com पर ले जाता है और अंतरिम X लोगो जल्द ही लाइव होगा।

वास्तव में, यदि आप अपने वेब ब्राउज़र में X.com टाइप करते हैं तो यह आपको Twitter.com पर ले जाएगा। इससे हमें आश्चर्य होता है कि क्या मस्क जल्द ही Twitter.com के डोमेन को इसके बजाय X.com में बदल देंगे। हम तो इसका बस अंदाज़ा ही लगा सकते हैं। आगे क्या होगा ये तो आने वाला तो समय ही बताएगा।