फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट की धूम, जानिए ऑटो मार्केट के ऑफर्स


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कार कंपनियों को इस त्योहारी सीजन में पूरे साल की 25 फीसदी बिक्री होने की उम्मीद है..!

देश में फेस्टिव सीजन पीक पर है। इसमें व्हीकल, ज्वेलरी और अन्य चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस कारण ऑटो कंपनियां भी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए कई फेस्टिव ऑफर देती हैं। कार कंपनियों को इस त्योहारी सीजन में पूरे साल की 25 फीसदी बिक्री होने की उम्मीद है। पहली बार उन्होंने 10 लाख से ज्यादा गाड़ियों को बेचने का लक्ष्य रखा है। 

पिछले त्योहारी सीजन में कंपनियों ने 9.4 लाख गाड़ियां बेची थी। इस सीजन में आम तौर पर, हाई-एंड गाड़ियों और कम बिकने वाले मॉडल्स पर ज्यादा छूट मिलती है। पॉपुलर मॉडल्स पर कम छूट मिलती है। कार कंपनियां विभिन्न मॉडलों पर करीब 25,000 रुपए से 1 लाख रुपए की छूट दे रही हैं। ये छूट 2022 के फेस्टिव सीजन से ज्यादा है। 

कार मॉडल और डीलरशिप लोकेशन के आधार पर, 2022 से 2023 तक छूट में औसत वृद्धि 40-50 फीसदी है। कुछ मॉडलों पर छूट 75 फीसदी तक बढ़ गई है। इसी तरह टू व्हीलर कंपनियां भी डिस्काउंट दे रही है। पेट्रोल गाड़ी का माइलेज और इलेक्ट्रिक व्हीकल में रेंज गाड़ी खरीदने के लिए सबसे जरूरी पॉइंट हैं। वहीं गाड़ी की टेस्ट राइड भी लें, इससे पता चल जाएगा कि गाड़ी चलाने में कितनी कंफर्टेबल और पावरफुल है। इसके अलावा गाड़ी के सेफ्टी फीचर्स भी जरूर जान लेना चाहिए। 

जब भी आप डीलरशिप पर जाते हैं तो कार खरीदने में बहुत ज्यादा उत्सुकता न दिखाएं। बहुत ही नॉर्मल रहें और सेल्स पर्सन से बेहतर प्राइस लेने की कोशिश करें। ज्यादा इंट्रेस्ट दिखाने पर सेल्स पर्सन ज्यादा कीमत वसूलने की कोशिश कर सकता है। ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं दिखाएंगे, तो चांसेस हैं कि वह ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर दे।