रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की न्यू जनरेशन हिमालयन, जानिये कीमत


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

बायर्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं..!

रॉयल एनफील्ड के एनुअल बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स - 2023में कंपनी ने न्यू जनरेशन हिमालयन 450 को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया। एक और बाइक शॉटगन 650 को भी अनवील किया। इसके अलावा इवेंट में बाइक लवर्स के लिए कई तरह के कॉन्टेस्ट्स और एंटरटेनमेंट प्रोग्राम हुए। 

इवेंट में कई तरह के आर्ट को शो किया गया और फेमस बाइक राइडर्स ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। इवेंट में कई तरह के आर्ट को शो किया गया और फेमस बाइक राइडर्स ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। मोटोवर्स-2023 में कंपनी ने नई हिमालयन 450 को 2.69 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया। ये कीमत इंट्रोडक्टरी हैं, जो 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी। 

इसमें राउंड शेप का इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला गोल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है। ये राउंड डैश गूगल मैप्स की मदद से म्यूजिक, फोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सहित सभी जरूरी चीजें शो करता है। कंपनी ने बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। बायर्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

बाइक अगले 10 दिन में सभी डीलरशिप पर अवेलेबल हो जाएगी। वहीं यूरोप और यूके में मार्च 2024 में इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। कंपनी ने बाइक को हाल ही में हुए इवेंट में ऑल-इलेक्ट्रिक हिमालयन प्रोटोटाइप के साथ अनवील किया था।