हाईटेक फीचर के साथ नया Honda Activa लॉन्च, जानिये कीमत 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इसमें खासतौर पर स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट सेफ और स्मार्ट फाइंड मिल रहे हैं..!

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है।  इसके टॉप वेरिएंट में एच-स्मार्ट टेक्नोलॉजी ऑफर की गई है। इसमें खासतौर पर स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट सेफ और स्मार्ट फाइंड मिल रहे हैं। 

नए एक्टिवा को तीन वेरिएंट- स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट में लॉन्च किया गया है। शुरुआती दो वेरिएंट यानी स्टैंडर्ड और डीलक्स में 'स्मार्ट की' नहीं मिलती है, यह फीचर सिर्फ इसके स्मार्ट वेरिएंट के लिए रिजर्व है। 

स्मार्ट वेरिएंट सबसे महंगा भी है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 74,536, डीलक्स वेरिएंट की कीमत 77,036 और स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 80,537 रुपये है। नए होंडा एक्टिवा में 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन ऑफर किया जा रहा है, जो 7.73 bhp पावर और 8.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन CVT के साथ आता है।