कोविड से दिवंगत उपयंत्री का निलम्बन खत्म.. डॉ. नवीन जोशी


स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने कोविड से दिवंगत एक उपयंत्री का निलम्बन खत्म कर दिया है। प्रतिनियुक्ति पर एनवीडीए धरमपुरी...

कोविड से दिवंगत उपयंत्री का निलम्बन खत्म.. डॉ. नवीन जोशी   भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने कोविड से दिवंगत एक उपयंत्री का निलम्बन खत्म कर दिया है। प्रतिनियुक्ति पर एनवीडीए धरमपुरी में पदस्थ उपयंत्री जसवंत सिंह चरावंडे के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर शाखा ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया था और उन्हें 26 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया था।   इस पर उन्हें मुख्य अभियंता एनवीडीए ने उसी दिन निलम्बित कर दिया था। 7 दिसम्बर 2017 को निलम्बित चरावंडे की सेवायें जल संसाधन विभाग को लौटा दी गईं और निलम्बनकाल में उनका मुख्यालय तवा परियोजना इटारसी नियत किया गया। 10 मई 2021 को चरावंडे की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। इस कारण से अब उनका निलम्बन काल खत्म कर उनके निलम्बन की अवधि 26 अक्टूबर 2017 से 10 मई 2021 को कत्र्तव्य की अवधि मान्य करने के आदेश जारी किये गये हैं जिससे उन्हें उनके स्वत्वों का भुगतान किया जा सकेगा।     भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी दे प्रकरण खत्म किया :   इधर जल संसाधन विभाग ने डिण्डौरी जिले की गोयरा तालाब परियोजना के रुपांकित स्पिल चैनल की लम्बाई में बढ़ौत्तरी होने के कारण परियोजना की लागत बढऩे पर सहायक यंत्री यूएस चौधरी और उपयंत्री एसके अग्रवाल को शो-कॉज नोटिस एवं आरोप-पत्र जारी किये। दोनों ने जवाब में लागत में एक प्रतिशत से कम होने का अंतर बताया। इस पर उनका जवाब मान्य कर उन्हें भविष्य में ओर सतर्कता से कार्य करने हेतु सचेत किया गया एवं प्रकरण खत्म कर दिया गया।