Uttar Pradesh Election 2022: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने चुनाव के लिए एक "नए प्लान" की भी घोषणा की। उन्होंने कहा "अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है, तो राज्य में दो मुख्यमंत्री होंगे, एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से होगा। राज्य में तीन उप मुख्यमंत्री भी होंगे। उनमें से एक मुस्लिम समुदाय से होगा।
AIMIM chief Asaduddin Owaisi announces his alliance in Uttar Pradesh with Babu Singh Kushwaha & Bharat Mukti Morcha
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 22, 2022
"If the alliance comes to power there will be 2 CMs, one from OBC community & another from Dalit community. 3 Dy CMs incl from Muslim community,"he said#uppolls pic.twitter.com/fu2rVgaN0S
इससे पहले ओवैसी की एआईएमआईएम ने ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। हालांकि राजभर ने बीच में ही गठबंधन तोड़ दिया और साफ कर दिया कि वह सपा के साथ चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद ओवैसी ने राज्य में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है।
राजभर द्वारा AIMIM से गठबंधन तोड़ने के बाद, ओवैसी ने कहा कि, उन्होंने ही फैसला किया था और वही चले गए। ओवैसी ने कहा, लेकिन हम निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे और हमारे अध्यक्ष ने घोषणा की है कि हम 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हम इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं। हम लोगों से संवाद कर रहे हैं, जनसभाएं भी कर रहे हैं। हमारी पार्टी का संगठन मजबूत है इसलिए हम पूरा जोर देंगे।
ओवैसी ने हाल ही में राज्य के राजनीतिक दलों पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि किसी भी राजनीतिक दल ने मुसलमानों के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किया। ओवैसी ने कहा, "सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के विकास, सुरक्षा और समावेश के प्रति उदासीन हैं। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ गलत व्यवहार किया गया है। राज्य की किसी भी सरकार ने राज्य में मुसलमानों के विकास के लिए काम नहीं किया है।