23 मई से बदलेगा मौसम फिर मिलेगी गर्मी से राहत


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

राजधानी सहित समूचे प्रदेश के लोगों के अभी और दो दिन मुश्किल भरे गुजरने वाले हैं. विभिन्न जिलों का तापमान अब दोबारा बढ़ गया है और अनुमान है कि 22 मई तक ऐसा ही बना रहेगा..!

भोपाल, 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश का माहौल 23 मई से बदलने लगेगा और हवा के साथ बूंदाबांदी भी होगी, लेकिन उसके पहले भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

20 मई को सभी शहरों का तापमान लगभग एक डिग्री से बढ़ गया। राजधानी का उच्चतम तापमान 2 डिग्री से बढ़ गया। शुक्रवार को बढ़कर 44.3 डिग्री से हो गया। वहीं इंदौर एवं ग्वालियर का तापमान 1.1 डिग्रीसे और जबलपुर का 1.2 डिग्रीसे बढ़ गया। 22 एवं 23 मई को एक द्रोणिका बनती नजर आ रही है। अनुमान है कि इसका है विस्तार राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिसा के कुछ हिस्सों तक होगा। इसके असर से 23 मई के आसपास प्रदेश का मौसम बदलेगा। गरज-चमक, तेज आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश होगी। मौसम के इस बदलाव से तापमान थोड़ा नीचे की ओर जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी|