89 आदिवासी ब्लाकों में सिंचाई सुविधा हेतु तीन साथ की कार्ययोजना बनेगी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इसके निर्देश जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने अपने सभी मुख्य अभियंताओं एवं परियोजना संचालकों को जारी किये हैं..!!

भोपाल: राज्य के बीस जिलों में स्थित 89 आदिवासी ब्लाकों में सिंचार्द की सुविधा देने के लिये आगामी 3 वर्षों की कार्ययोजना बनाई जायेगी। इसके निर्देश जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने अपने सभी मुख्य अभियंताओं एवं परियोजना संचालकों को जारी किये हैं।

यह कार्ययोजना बनाने के लिये जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने दिये थे। चूंकि अगले साल त्रिस्तरीय पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों के आम चुनाव होने हैं, इसलिये अभी से यह कवायद प्रारंभ की गई है।