मुंबई ने बिगाड़ा पंजाब का खेल, आज प्लेऑफ पर चेन्नई की नजर


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही..!!

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही।

गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस रोमांचक बना दी। हार के बाद पंजाब चौथे स्थान पर है। टीम के 12 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे बचे दोनों मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर मुंबई पहले ही टूनार्मेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन उसने पंजाब का समीकरण बिगाड़ दिया। मुंबई के 12 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और टीम नौवें स्थान पर है। 

चेन्नई के लिए जीत जरूरी

आईपीएल 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पिछले तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूनार्मेंट से बाहर हो चुकी है।

दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। सीएसके और एलएसजी ने 3-3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। चेपॉक में खेला गया पिछला मैच भी सीएसके ने जीता था।