पिछले कुछ समय से राजधानी भोपाल में सिरफिरे कटरबाज बाइकर ने लड़कियों को परेशान कर रखा था। अब ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। ये बदमाश फिर से हमले की योजना बना रहा था।
जी हां लड़कियों पर कटर से हमला करने वाला ये सिरफिरा बाइकर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। उसने एक ही रात में तीन अलग-अलग इलाकों में हमला किया।
सागर का रहने वाला आरोपी, पत्नी से झगड़े के बाद सड़क चलती युवतियो को घायल कर रहा था। अयोध्या नगर में फिर घटना को अंजाम देने की फिराक में था,उसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा। बता दे, कि पिछले 6 दिन से पुलिस की 25 टीमें आरोपी को तलाश रही थीं।
अब मामले को लेकर पुलिस जल्द ही सारी बातों का खुलासा करेगी।
बता दें, कि कटर लिए सिरफिरे आदमी को ढूंढने के लिए राजधानी की सड़कों पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
पुलिस ने आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया। वहीं बदमाश की धर-पकड़ के लिए पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर भर में 1,000 से ज़्यादा अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का डेटा एनालाइज़ किया गया है।
पहले चोरी, छेड़छाड़ और हिंसक अपराधों की घटनाओं में शामिल संदिग्धों को पुलिस स्टेशन बुलाकर घंटों पूछताछ की गई है।
जांच में पता चला है कि आरोपी काली मोटरसाइकिल चला रहा था और अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहने हुए था। वह जानबूझकर सुनसान सड़कों और कम रोशनी वाले इलाकों को निशाना बनाता था। उसे CCTV फुटेज में भानपुर ब्रिज की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
गौरतलब है कि आरोपी ने एक ही रात में पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्यानगर इलाकों में तीन युवतियों पर धारदार चाकुओं से हमला किया था। इन हमलों में एक महिला की नाक कट गई, जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आईं। तीनों पीड़ित अपने घरों के पास मिले।
इन घटनाओं के बाद पिपलानी इलाके में, खासकर इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लड़कियों का कहना है कि उन्हें शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने में डर लगता है। कई परिवारों ने अपनी बेटियों को अकेले बाहर जाने से मना कर दिया है। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, लेकिन डर कम नहीं हो रहा है क्योंकि आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं।
पुराण डेस्क