Bhopal News: मां के मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने किया सुसाइड


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

शुरुआती जांच में पता चला है कि अंश को ऑनलाइन गेम की बहुत लत थी और कोई भी उसे रोके तो उसे बुरा लगता था, जब उसकी मां ने उसे डांटा तो उसने मोबाइल फोन छोड़ने के बजाय सुसाइड कर लिया..!!

मोबाइल गेम की लत आज के समय में लोगों की परेशानी का एक बड़ा सबब बन गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डिजिटल एडिक्शन का एक बहुत ही भयावह चेहरा सामने आया है। 

14 साल के स्टूडेंट अंश साहू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंश को ऑनलाइन गेम की बहुत लत थी और कोई भी उसे रोके तो उसे बुरा लगता था। जब उसकी मां ने उसे डांटा तो उसने मोबाइल फोन छोड़ने के बजाय सुसाइड कर लिया। पुलिस ने स्टूडेंट का मोबाइल जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना पिपलानी थाना इलाके में हुई। अंश साहू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह 9वीं क्लास का स्टूडेंट था और उसे लंबे समय से मोबाइल गेमिंग की लत थी।

उसकी मां उसे बार-बार डांटती थी और मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करने के लिए डांटती थी। माँ की डांट के बाद अंश डिप्रेशन में चला गया था।

उसके माता-पिता तेरहवीं की रस्म के लिए शहर से बाहर गए थे। जब वे शाम को घर लौटे, तो उन्होंने अंश को फंदे से लटका हुआ पाया।

घटना की जानकारी मिलने पर पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।

एडिशनल DCP गौतम सोलंकी ने बताया कि स्टूडेंट मोबाइल फोन का आदी था। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर लिया है और उसकी डिजिटल एक्टिविटी की जांच करेगी। घर में दुख के कारण परिवार वालों के डिटेल्ड बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।