86 लाख रुपये का अमानक कार्य कराने वाले एसडीओ को थमाया आरोप-पत्र


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जल संसाधन विभग ने इस एसडीओ को आरोप-पत्र थमाकर 15 दिवस में जवाब मांगा है तथा जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की हिदायत दी है..!!

भोपाल: महान टनल उपसंभाग खड्डी जिला सीधी में पदस्थी के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरके वर्मा ने 86 लाख 80 हजार रुपये मूल्य का अमानक मिट्टी का कार्य करया जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची। इस पर अब जल संसाधन विभग ने इस एसडीओ को आरोप-पत्र थमाकर 15 दिवस में जवाब मांगा है तथा जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की हिदायत दी है।

एक अन्य एसडीओ सेवा से बर्खास्त :

इधर जल संसाधन संभाग बड़ामलहरा जिला छतरपुर में पदस्थ रहे एसडीओ अरविन्द कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह एसडीओ 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथों पकड़ा था और इसके खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति भी दी गई थी। विशेष न्यायालय ने इस मामले में 4 वर्ष की सजा एवं 10 हजार रुपये अर्थदण्ड लगाया जिसके कारण अब इस एसडीओ को सेवा से बर्खास्त करने का दण्ड दिया गया है।