कूनो में चीतों को सवा करोड़ का बकरा मीट खिलाया गया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, चीतों की खुराक के लिये पृथक से कोई राशि आवंटित नहीं की जाती है लेकिन समय-समय पर चिकित्सकीय देखभाल एवं वन्यजीवों के प्रबंधन हेतु आवश्यक्तानुसार विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध राशि से बकरे का मीट क्रय करने का भुगतान किया जाता है..!!

भोपाल: राज्य के कूनो राष्ट्रीय पार्क में रह रहे चीतों को वर्ष 2024-25 में 1 करोड़ 27 लाख 10 हजार 870 रुपये व्यय कर बकरे का मांस खिलाया गया। वन विभाग से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार, चीतों की खुराक के लिये पृथक से कोई राशि आवंटित नहीं की जाती है लेकिन समय-समय पर चिकित्सकीय देखभाल एवं वन्यजीवों के प्रबंधन हेतु आवश्यक्तानुसार विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध राशि से बकरे का मीट क्रय करने का भुगतान किया जाता है।

वन विभाग के पस इस बात की जानकारी नहीं है कि एक दिन में ये चीते कितने बकरे खा जाते हैं क्योंकि इसका कोई मानक निर्धारित नहीं हैं। वन विभाग के अनुसार, कूनो पार्क के खुले जंगल में विचरण कर रहे चीते समय-समय पर वनमंडल की सीमा से बाहर भी चले जाते हैं तथा ग्रामीणों की बकरा-मवेशी का भी शिकार कर लेते हैं। चीतों को भोजन हेतु मीट नहीं उपलब्ध कराने से वन विभाग ने इंकार किया है।