भोपाल: मप्र विधानसभा की चार समितियों का पुनर्गठन हुआ है। इसके लिये चुनाव काये गये थे तथा जिसमें सभी सदस्य निर्विरोध चुने गये। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्रक के अनुसार, लोकलेखा समिति में सभापति भंवर सिंह शेखावत तथा विधायकगण जयंत मलैया, मीना सिंह मांडवे, ओमप्रकाश धुर्वे, नागेन्द्र सिंह गुढ़, उषा ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, रीति पाठक, योगेश पण्डाग्रे, संजय उईके एवं दिनेश जैन सदस्य बनाये गये हैं जबकि सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का सभापति अर्चना चिटनीस तथा विधायकगण कुंवर सिंह टेकाम, अशोक रोहाणी, बृजेन्द्र सिंह यादव, दिलीप सिंह अहिरवार, देवेन्द्र कुमार जैन, गायत्री राजे पवार, सुशील कुमार तिवारी, फूल सिंह बरैया, नितेंद्र राठौर एवं केशव देसाई को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार, प्राक्कलन समिति का सभापति अजय विश्नोई को तथा विधायकगण शैलेन्द्र कुमार जैन, रमेश मेंदोला, हरिशंकर खटीक, दिव्यराज सिंह, नीना वर्मा, सुदेश राय, आशीष शर्मा, नारायण सिंह पट्टा, राजेंद्र भारती तथा देवेन्द्र सखवार को सदस्य चुना गया है जबकि स्थानीय निकाय एवं पंचायातीराज लेखा समिति के सभापति डा. राजेंद्र पाण्डेय एवं विधायकगण बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मालिनी गौड़, कमलेश प्रताप शाह, ललिता यादव, विष्णु खत्री, सतीश मालवीय, प्रदीप अग्रवाल, जयवर्धन सिंह, सतीश सिकरवार एवं अभय मिश्रा सदस्य बनाये गये हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी