आईएफएस विपिन पटेल ने इस्तीफा वापस लिया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से गत 4 फरवरी को आईएफएस से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र दे दिया था लेकिन बाद में उनकी धर्मपत्नी ने वन विभाग को सूचित किया था कि उनके मानसिक स्थिति सही न होने के कारण उनके पति ने त्यागपत्र दिया है जो स्वीकार न किया जाये..!!

भोपाल:भारतीय वन सेवा के वर्ष 2013 के अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने आईएफएस से इस्तीफा वापस ले लिया है। इस्तीफा वापसी संबंधी पत्र वन विभाग को मिल गया है जिसमें पटेल ने अपनी पत्नी की बात उनकी मानसिक दशा सही नहीं मानते हुए लिखा है कि जल्दबाजी में उन्होंने यह कदम उठा लिया था। अब वन विभाग उनका प्रकरण नस्तीबध्द कर देगा। उल्लेखनीय है कि पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से गत 4 फरवरी को आईएफएस से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र दे दिया था लेकिन बाद में उनकी धर्मपत्नी ने वन विभाग को सूचित किया था कि उनके मानसिक स्थिति सही न होने के कारण उनके पति ने त्यागपत्र दिया है जो स्वीकार न किया जाये। 

पटेल वर्तमान में डीएफओ वर्किंग प्लान जबलपुर में पदस्थ हैं तथा रीवा, दमोह, सतना एवं अनूपपुर वनमंडल में डीएफओ रह चुके हैं। धर्मपत्नी के मानसिक दशा सही नहीं होने संबंधी पत्र के आधार पर वन विभाग ने पटेल को ई-मेल कर स्पष्टीकरण मांगा था कि वे तीन दिन के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा उनका त्याग-पत्र एकपक्षीय निर्णय कर स्वीकार कर लिया जायेगा।