IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है। टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन से हार मिली। यह उसकी सीजन में लगातार चौथी हार रही। घरेलू मैदान इकाना पर यह लखनऊ की लगातार सातवीं हार रही। दूसरी ओर आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई में होगा। इस मुकाबले में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं।
इससे पहले बुधवार को लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड पर एक फिर निराश किया। एलएसजी एक साल से घर पर कोई मैच नहीं जीता है। यह दिल्ली (9) और डेक्कन चार्जर्स (8) के बाद घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन पांचवी जीत है। बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके।
गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पुराण डेस्क