आदित्य-एल1: चंद्रयान-3 के बाद भारत ने फिर रचा इतिहास, हासिल किया टारगेट


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

आदित्य दो साल तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगा। भारत का पहला सौर अध्ययन मिशन इसरो द्वारा 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था..!!

चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। सूर्य मिशन पर निकले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आदित्य एल-1 ने अपने गंतव्य लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंचकर एक कीर्तिमान हासिल किया है। इसके साथ ही आदित्य-एल1 अपनी अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। यहां आदित्य दो साल तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएंगा। भारत का पहला सौर अध्ययन मिशन इसरो द्वारा 2 सितंबर को लॉन्च किया गया था।

इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर इसरो की तारीफ करते हुए लिखा कि 'भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई है। 

सबसे जटिल अंतरिक्ष अभियानों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का एक प्रमाण। यह असाधारण उपलब्धि सराहना की पात्र है। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।