भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों और दुकानदारों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि एमएसपी, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन का मुद्दा उठाया जाएगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे। 16 फरवरी को किसान खेत में काम न करें। दुकानें भी बंद रखने का अनुरोध किया गया है। जिसमें एमएसपी, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाए जाएंगे।
बीकेयू नेता ने कहा कि 16 फरवरी को भारत बंद है। कई यूनियनें शामिल होंगी। पहले भी जब अमावस्या होती थी तो हम एक दिन भी काम नहीं करते थे। 16 फरवरी किसानों के लिए अमावस्या है। अगर देश में किसानों की हड़ताल होती है तो इससे बड़ा संदेश जाएगा। एक दिन किसानों और मजदूरों के नाम। इसमें बेरोजगारी, पेंशन आदि मुद्दे शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को भी एक दिन बंद रखने को कहा गया है। इसमें अन्य संगठन भी भाग लेंगे।