अफसर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकतें,शिकायत असत्य पाई गई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रकरण की जांच जबलपुर कलेक्टर द्वारा करवाई गई, जांच में लैंगिक उत्पीडऩ भी नहीं पाया गया है..!!

भोपाल: वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार, वर्तमान सहायक आबकारी आयुक्त जिला जबलपुर संजीव कुमार दुबे के ऊपर महिला कर्मचारी के छद्म नाम से अश्लील हरकतें करने, धमकाने, सेवा से बर्खासत करवाने की धमकी देने के असत्य आरोप लगाये गये हैं। इस प्रकरण की जांच जबलपुर कलेक्टर द्वारा करवाई गई। जांच में लैंगिक उत्पीडऩ भी नहीं पाया गया है।

इसके अलावा, जबलपुर जिले में 89 प्रकरणों में राशि 43 करोड़ 20 लाख 29 हजार 374 रुपये शराब ठेकेदारों पर बकाया है। बकाया राशि पर ब्याज वसूलने का प्रावधान नहीं है। 59 प्रकरणों में 6 करोड़ 38 लाख 79 हजार 480 रुपये अपलेखन हेतु आबकारी आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है जबकि 4 प्रकरणों में बकाया राशि 27 करोड़ 71 लाख 78 हजार 258 रुपये वसूलने पर न्यायालय द्वारा स्थगन दिया गया है। शेष 26 प्रकरणों में बकाया राशि 9 करोड़ 9 लाख 71 हजार 636 रुपये वसूलने की कार्यवाही की जा रही है। 25 करोड़ 50 लाख 60 हजार 754 रुपये की एफडीआर प्राप्त कर ली गई है।