भोपाल मेट्रोपालिटन क्षेत्र में छह जिलों के 2510 गांव अधिसूचित हुये


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

अब इन सभी ग्रामों में महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास का प्लान तैयार हो सकेगा तथा उसका क्रियान्वयन किया जायेगा..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने भोपाल मेट्रोपालिटन क्षेत्र में छह जिलों यथा भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं नर्मदापुरम के कुल 2 हजार 510 ग्रामों के नाम अधिसूचित कर दिये हैं। अब इन सभी ग्रामों में महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास का प्लान तैयार हो सकेगा तथा उसका क्रियान्वयन किया जायेगा।