राष्ट्रीय लाठीमार सेमिनार में भोपाल की टीम ने प्रतिभा दिखाई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

12 राज्यों के 250 प्रतिनिधियों के बीच कड़ी परीक्षा और मूल्यांकन के बाद संघ की मप्र इकाई के सचिव देवेंद्र पवार को इंडिया रैफरी कमीशन का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया..!!

भोपाल: देश के राष्ट्रीय परंपरागत लाठी खेल संघ द्वारा उप्र के महोबा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय लाठी प्रशिक्षण एवं तकनीकी सेमिनार में भोपाल की टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 12 राज्यों के 250 प्रतिनिधियों के बीच कड़ी परीक्षा और मूल्यांकन के बाद संघ की मप्र इकाई के सचिव देवेंद्र पवार को इंडिया रैफरी कमीशन का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया जबकि मप्र टीम की ही मोनिका चौरे को राष्ट्रीय विमेन कमीशन की सदस्य बनाया गया जबकि नेहा अहिरवार आधिकारिक परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बी ग्रेड हेतु नियुक्त हुईं और प्रणय कोचे तकनीकी कौशल के आधार पर कोच के रूप में चयनित हुये। 

मार्गदर्शक अरविंद जोशी एवं मनोज दुबे ने सभी सफल पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए इस खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त राष्ट्रीय रैफरी कमीशन सेक्रेटरी देवेंद्र पवार ने बताया कि मप्र की टीम वर्तमान में पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ी टीम है और मार्गदर्शकों के सहयोग से इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का लक्ष्य है।