शासकीय एवं निगम-मंडलों के कर्मियों के मंहगाई भत्ते में वृध्दि का आदेश जारी हुआ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जारी आदेश के अनुसार, शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से मंहगाई भत्ता 252 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत बढ़ाकर 257 प्रतिशत मिलेगा तथा बढ़ी हुई दर का लाभ 1 अप्रैल 2026 से किया जायेगा..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों तथा निगम-मंडलों में कार्यरत कर्मियों के मंहगाई भत्ते में वृध्दि का आदेश वित्त विभाग के माध्यम से जारी कर दिया। जारी आदेश के अनुसार, शासकीय सेवकों को 1 जुलाई 2025 से मंहगाई भत्ता 252 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत बढ़ाकर 257 प्रतिशत मिलेगा तथा बढ़ी हुई दर का लाभ 1 अप्रैल 2026 से किया जायेगा जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन में मिलेगा जबकि 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का एरिया छह समान किश्तों में मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 में किया जायेगा।

इसी प्रकार, निगम-मंडलों में कार्यरत कर्मियों को पांचवे वेतनमान पर 1 जुलाई 2025 से माह अगस्त 2025 तक 315 प्रतिशत के बजाये 8 प्रतिशत बढक़र 323 प्रतिशत एवं चौथे वेतनमान पर 1 जुलाई 2025 से माह अगस्त 2025 तक 1435 प्रतिशत के स्थान पर 30 प्रतिशत बढक़र 1465 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर का लाभ 1 अप्रैल 2026 से किया जायेगा जिसका भुगतान मई 2026 के वेतन में मिलेगा जबकि 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का एरिया छह समान किश्तों में मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2026 में किया जायेगा।