Indore: लोकसभा चुनाव में एक साथ टूटे तीन रिकॉर्ड, बीजेपी की सबसे बड़ी जीत, सबसे ज्यादा वोट भी,  नोटा भी 2 लाख के पार


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बीजेपी का मकसद है ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करना, देश में बड़ी जीत हासिल करना..!!

इंदौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन एक साथ तीन रिकॉर्ड बने। बीजेपी का मकसद है ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करना, देश में बड़ी जीत हासिल करना।

वोटों की बात करें तो अब तक 12 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे। यानी बीजेपी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दूसरा रिकॉर्ड सांसद शंकर लालवानी की जीत का अंतर। उन्होंने देश की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। जीत का अंतर 9 लाख के करीब पहुंच गया है। इससे पहले 2019 में सबसे बड़ा मुकाबला गुजरात की नवसर सीट के नाम था। नवसार सीट से बीजेपी के सीआर पाटिल 6.90 लाख वोटों से जीते। लालवानी ने आज यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

तीसरा रिकॉर्ड ध्यान देने योग्य है, जिसमें देश में पहली बार नोटा को 2 लाख 6 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। यह और भी बढ़ सकता है।

देश में अब तक ये रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम था। 2019 में देश में नोटा को सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले।

बसपा प्रत्याशी संजय सोलंकी तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोट मिले। आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस ने चुनाव में नोटा को वोट देने की अपील की। पार्टी का कहना है कि हमने जो अपेक्षा की थी, उसे पूरा किया।