कांग्रेस बड़ी मायावी है, कांग्रेसी झूठे वादे कर भ्रम फैलाएंगे लेकिन कार्यकर्ता भाई-बहनों, आपकी जिम्मेदारी है कि घर-घर जाकर लोगों को सच्चाई बताओ। आज हम सब संकल्प लें कि भाजपा को जिताएंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
सीएम शिवराज ने यहाँ नवनिर्मित डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम UIT इंजीनीयरिंग कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है बल्कि एक परिवार है। मध्यप्रदेश की जनता भी मेरे लिए एक परिवार ही है, मैं सरकार नहीं चलाता बल्कि परिवार चलात हूँ।
CM शिवराज ने आगे कहा कि जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था तब मध्यप्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के लिए जनता तरस रही थी। हमारे बच्चे और बच्चियाँ स्कूल नहीं जाते थे। मैंने संकल्प लिया कि मध्यप्रदेश में बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बेहतर करुंगा।
कमलनाथ की 15 महीने की सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने 15 माह की करप्शननाथ सरकार में जनता के हक को छीनने का काम किया। इन्हें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनता की सुख-सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के लिए जनता केवल वोटबैंक है।
अपनी सरकार को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का अधिकार पेसा एक्ट लागू करके भाजपा सरकार ने दिए। जितने विकास के काम भाजपा सरकार ने किए उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। भाजपा सरकार का संकल्प है कि मध्य प्रदेश की धरती पर कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहने दिया जाएगा, उसे रहने के लिए पट्टा दिया जाएगा।
इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस ने 55 साल राज किया लेकिन कभी आदिवासी भाई-बहनों की चिंता नहीं की। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आदिवासियों के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय बनाने का काम किया। मध्य प्रदेश में भी 2003 से पहले मिस्टर बंटाधार के नेतृत्व में दुर्वास्था का दौर था। लेकिन भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में दुर्वास्था के दौर को समाप्त कर मध्य प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया।