अब उज्जैन में पेट्रोल डीजल बचाने की होड़ मची..आयुक्त इलेक्ट्रिक बाइक से, तो महापौर ई रिक्शा पर निकले


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

एक किसान भाजपा नेता का अहम पद चला गया प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन को खुश करने के लिए शहर में एक सिलसिला शुरू हो चुका है..!!

उज्जैन: प्रदेश के एक निगम अध्यक्ष की कुर्बानी वाहनों के काफिले ने ले ली। एक किसान भाजपा नेता का अहम पद चला गया प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन को खुश करने के लिए शहर में एक सिलसिला शुरू हो चुका है। जिला-संभाग के अधिकारी बस से सिंहस्थ के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी होड़ में अब नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी कहां पीछे रहते..वे स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन चला कर और चेहरे पर खुश मिजाजी बताते हुए शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंच गए।

इसके बाद तो महापौर मुकेश टटवाल भी उनसे और भी आगे निकल गए और उन्होंने ई-रिक्शा से शहर का खाक छानना शुरू कर दिया। अब अन्य अधिकारी भी इससे चार कदम और आगे निकलने की तैयारी कर रहे हैं। वे अब साइकिल पर सवार होकर विकास कार्यों का निरीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं कुछ जनप्रतिनिधि भी सुबह के सैर को सैर अर्थात राहगीरी कर विकास कार्यों का निरीक्षण की भी सोच रहे हैं वे सबसे आगे होने वाले हैं पैदल चल कर। हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा का चोखा सरकार की बचत की बचत और स्वास्थ्य का आनंद ही आनंद भी। पर इन अधिकारियों को कौन बताएं/समझाएं कि इससे अधिक खर्च अन्य मदों पर भी हो रहे हैं। उन पर भी प्रभावी नियंत्रित करने की जरूरत है।