भोपाल: प्रदेश में अब महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 12 वी पास विद्यार्थियों को स्नातक कोर्स हेतु एडमिशन प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ही मिलेगा। इसके लिये राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। यह व्यवस्था पीजी कोर्स के लिये भी रहेगी।
जारी आदेश में कहा गया है कि सम्राट विक्रमादित्य विवि उज्जैन इस राज्य स्तरीय एकीकृत प्रवेश का आयोजन वर्ष 2026-27 एवं वर्ष 2027-28 हेतु करेगा। इसके बाद ऐसी ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन अन्य विवि बारी-बारी से चक्रानुसार आयोजित करेंगे। यह कार्यवाही यूजीसी के नये विनियमों के तहत की गई है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी