उमरिया जिले के बांधवगढ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके में एक अनोखी घटना सामने आई है। जंगल में महुआ बीन रहे एक ग्रामीण के पास अचानक बाघ पहुंच गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे महुआ बीनकर थैले में भरकर रखा हुआ था, तभी बाघ वहां आकर पहले कुछ देर पेड़ के नीचे बैठा रहा।
इसके बाद उसने महुआ से भरा थैला मुंह में दबाया और जंगल की ओर चला गया। घटना के दौरान ग्रामीण कुछ दूरी पर खड़ा होकर बाघ को देखता रहा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र बफर एरिया में आता है, जहां पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है। वीडियो सामने आने के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
गणेश पाण्डेय