जानिये... भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों के बारे में


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत का इतिहास बहुत पुराना है और ऐसा ही हिंदू धर्म या सनातन धर्म का इतिहास है जिसके साथ मंदिर जुड़े हुए हैं। भारतीय इतिहास में हिंदु संस्कृति और मंदिरों से जुड़ी आस्था काफी परिपूर्ण थी रामायण और महाभारत काल में भी मंदिरों में गौरी पूजा और शिवलिंग की पूजा का उल्लेख है। पहले लोग देवी देवताओं की पूजा तो करते थे। लेकिन उन्होनें किसी भी तरह के भव्य मंदिरों का निर्माण नहीं कराया था।

भारत का इतिहास बहुत पुराना है और ऐसा ही हिंदू धर्म या सनातन धर्म का इतिहास है जिसके साथ मंदिर जुड़े हुए हैं। भारतीय इतिहास में हिंदु संस्कृति और मंदिरों से जुड़ी आस्था काफी परिपूर्ण थी रामायण और महाभारत काल में भी मंदिरों में गौरी पूजा और शिवलिंग की पूजा का उल्लेख है। पहले लोग देवी देवताओं की पूजा तो करते थे। लेकिन उन्होनें किसी भी तरह के भव्य मंदिरों का निर्माण नहीं कराया था। मंदिरों के निर्माण के प्रमाण बौद्ध, चाणक्य और गुप्तकाल में सबसे ज्यादा निखर कर आता है। भारत में सबसे पुराने ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ है लेकिन इनके भव्य मंदिरों का निर्माण काफी समय बाद हुआ। भारत का सबसे पुराना मंदिर 2 हजार साल पुराना है। भारत में इससे पहले भी मंदिर रहे होंगे लेकिन आक्रमणकारियों ने इन मंदिरो को नष्ट कर दिया था। आइये जानते है भारत के सबसे पुराने मंदिरों के बारे में- 1.  मुंडेश्वरी मंदिर- बिहार के कैमूर जिले में स्थित मुंडेश्वरी मंदिर भारत का सबसे पुराना मंदिर है ये मंदिर का निर्माण 108 ईस्वी में हुआ था। तब से इस मंदिर में पूजा हो रही है। इस मंदिर में भगवान शिव और देवी शक्ति की पूजा होती है। इसके अलावा भगवान गणेश, विष्णु, सूर्य देवी की मूर्तियां भी इस मंदिर में विराजमान है।     2.  वेंकटेश्वर मंदिर- वैंकटेश्वर मंदिर आँध्र प्रदेश के तिरुपति शहर में स्थित भारत के सबसे पुराने मंदिरों से एक है तथ्यों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर की खासियत ये है कि इस मंदिर में रोम मक्का से भी करीबन 30 हजार पर्यटक हर महीने दर्शन के लिए आते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मंदिर का आक्टेचर बहुत ही अद्भुत और नायाब है।       3.  बद्रीनाथ मंदिर- भारत के सबसे पुराने मंदिरों में बद्रीनाथ भी शामिल है बद्रीनाथ भारतीय संस्कृति में इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये चार धामों से एक है इस मंदिर का निर्माण 8वीं सदी में किया गया था।   4.  केदारनाथ मंदिर- केदारनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है जिसमें भारतीयों की बहुत आस्था है इस मंदिर का निर्माण 10वीं और 11वीं शताब्दी के मध्य हुआ था।   5.  पल्लव मंदिर- तमिलनाडु में साल 2004 में सुनामी के बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 60 किलोमीटर आगे महाबलीपुरम में दो मंदिर मिले थे जिनमें से पल्लव मंदिर करीबन 800 साल पुराना है। जबकि इसका आधार करीबन 2000 साल पुराना है।   6.  जगतमंदिर- गुजरात के पश्चिम में स्थित जगतमंदिर भी काफी पुराना है तथ्यों के अनुसार जगतमंदिर गुप्त काल के दौरान 413 ईस्वी में पुननिर्माण कराया गया था। इस मंदिर में आस पास के लोगों की बहुत आस्था है। जिसे द्वारकाधीश मंदिर नाम से भी जाना जाता हैं   7.  बृहदेश्वर मंदिर- तमिलनाडु का बृहदेश्वेर मंदिर भी काफी पुराना है। इस मंदिर का निर्माण 1003-1010 ई के बीच राजा राज चोल 1 ने करवाया था। इस मंदिर को विश्व के प्रथम ग्रेनाइट मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है।   8.  सोमनाथ- सोमनाथ का मंदिर हिंदु आस्था के नजरिए से भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। जिसका इतिहास बहुत पुराना है। सोमनाथ मंदिर का उल्लेख ऋग्वेद में भी है। तथ्यों के अनुसार सोमनाथ का मंदिर 1500 ईसा पूर्व हुआ था। ये मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। जिसे इतिहास में कई बार आक्रमणकारियों ने लूटा।