एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाले मप्र के पहले माउंटेनियर आईएफएस बने बंसल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नेपाल के सागरमाथा नेशनल पार्क में मौजूद एवरेस्ट के बेस कैंप के साथ ही अखिल बंसल हिमालय की नागार्जुन (5200 मीटर) और काला पत्थर (5600 मीटर) पीक को भी फतह कर लिया है..!!

भोपाल: सिंगरौली में पदस्थ डीएफओ अखिल बंसल प्रदेश के पहले आईएफएस अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने माउंटेनियर के रूप में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई करने में सफलता पाई है।

नेपाल के सागरमाथा नेशनल पार्क में मौजूद एवरेस्ट के बेस कैंप के साथ ही अखिल बंसल हिमालय की नागार्जुन (5200 मीटर) और काला पत्थर (5600 मीटर) पीक को भी फतह कर लिया है। एवरेस्ट बेस कैंप से लौटे बंसल ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य एवरेस्ट को फतह करना है। 

इससे पहले लद्दाख की जंस्कार घाटी में चादर ट्रैक पर ट्रैकिंग कर चुके हैं। चंडीगढ़ में जन्मे अखिल बंसल भारतीय वन सेवा के 2016 बैच के मप्र कैडर के अधिकारी हैं। बंसल को पिछले माह ही राज्य शासन ने खुद के खर्च और जोखिम पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की अनुमति दी थी। इसके बाद 10 अप्रैल को वे नेपाल के सागर माथा नेशनल पहुंचे। 11 अप्रैल को लुकला कैप से चढ़ाई की शुरुआत की। घोरकक्षेप में एवलांज का भी सामना किया। 11 से 22 अप्रैल के बीच यह उपलब्धि हासिल की।