भोपाल: कूनो में चीता गामिनी ने 3 शावकों को जन्म दिया। चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी। इसके साथ ही प्रदेश में चीतों का कुनबा अब हुआ 38 का हो गया है।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को भारत के ऐतिहासिक संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, कि
चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश… अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
मध्यप्रदेश चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बन गया है। दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। मादा चीता ने 18 फरवरी 2026 को तीन नए शावकों को जन्म दिया है। भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है और इसके साथ ही भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या अब 38 हो गई है।
गणेश पाण्डेय