अब वन्यप्राणी वाले जंगलों में भूरे रंग के साईन बोर्ड लगेंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

निर्देश में कहा गया है कि सम्बन्धित अधिकारी वन्यजीव वनमंडल/संरक्षित क्षेत्र में भूरे रंग से पुते साईन बोर्ड में सफेद रंग से इकाई का नाम लिखें जबकि सामाजिक वानिकी वनमंडल में हरे रंग से पुते साईन बोर्ड में पीले रंग से इकाई का नाम लिखें..!!

भोपाल: राज्य के वन बल प्रमुख विजय अम्बाड़े ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को जंगलों की श्रेणी के अनुसार नये साईन बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि सम्बन्धित अधिकारी वन्यजीव वनमंडल/संरक्षित क्षेत्र में भूरे रंग से पुते साईन बोर्ड में सफेद रंग से इकाई का नाम लिखें जबकि सामाजिक वानिकी वनमंडल में हरे रंग से पुते साईन बोर्ड में पीले रंग से इकाई का नाम लिखें। 

इसी प्रकार, क्षेत्रीय एवं उत्पादन वनमंडल का नाम हरे रंग से पुते साईन बोर्ड में सफेद रंग से लिखें। निर्देश में कहा गया है कि ये नये साईन बोर्ड सीधे लगे हुये हों एवं दूर से स्पष्ट रुप से दिखाई देने चाहिये। पुराने साईन बोर्डों को हटा दिया जाये।