मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के तीसरे दिन बार्सिलोना में कैटलोनिया सरकार के विदेश मंत्री जैम डच गुइलोट से भेंट की। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानआईआईटी इंदौर और IISER भोपालको बार्सिलोना के विश्वविद्यालयों से जोड़ते हुए अकादमिक और शोध सहयोग को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश विश्वस्तरीय अनुसंधान और नवाचार केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कैटालोनिया सरकार के यूरोपीय संघ एवं विदेश मामलों के मंत्री जैम डच गुइलोट ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मजबूत और रणनीतिक सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे विश्व की आवश्यकता है जो फिर से अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर स्थापित हो। इस दृष्टिकोण से, विश्व व्यापार संगठन (WTO) की भूमिका भविष्य में भी उतनी ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए जितनी वह अतीत में रही है। जैम ने भारत और यूरोपीय संघ को दो क्षेत्रीय शक्तियों के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि दोनों के बीच बहुपक्षीय विषयों पर करीबी सहयोग की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने की आवश्यकता है।
निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए आमंत्रण..
सीएम डॉ. यादव ने फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कैटलोनिया की अग्रणी कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग के लिए आमंत्रण दिया। उन्होंने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और युवा शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सही समय है जब यूरोपीय कंपनियाँ मध्यप्रदेश को अपने निवेश गंतव्य के रूप में देखें।
खेल, पर्यटन और संस्कृति में साझेदारी के नए आयाम..
सीएम डॉ. यादव ने एफसीबार्सिलोना फाउंडेशन जैसे संगठनों के साथ मिलकर खेल, नेतृत्व और जीवन कौशल पर आधारित कार्यक्रमों की साझेदारी की संभावनाएं साझा कीं। साथ ही मध्यप्रदेश के विश्व धरोहर स्थलोंसाँची, खजुराहो और भीमबेटकाको यूरोप में प्रमोट करने के लिए संयुक्त पर्यटन अभियान पर भी सहमति बनी। सीएम डॉ. यादव ने यह भी सुझाव दिया कि दोनों सरकारें प्रदर्शन कला, सिनेमा, साहित्य और संग्रहालयों के माध्यम से सांस्कृतिक संवाद को और सशक्त बनाएं।
तकनीकी सहयोग और नीति-स्तरीय समन्वय..
सीएम डॉ. यादव ने स्मार्ट सिटी, ग्रीन बिल्डिंग्स और शहरी परिवहन में कैटलोनिया की विशेषज्ञता का लाभ लेने के लिए तकनीकी सहयोग प्रस्तावित किया। उन्होंने दोनों सरकारों के बीच एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने की बात कही, जो प्रमुख परियोजनाओं की पहचान कर उन्हें लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की सशक्त उपस्थिति..
सीएम डॉ. यादव ने इस मुलाकात को प्रदेश की वैश्विक रणनीति का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के लिए तैयार हैऔर स्पेन यात्रा प्रदेश के विकास में नए अध्याय जोड़ेगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव की इस यात्रा को उन्होंने भारत विशेषकर मध्यप्रदेश के साथ गहरे आर्थिक एवं सामाजिक संबंधों के एक अवसर के रूप में देखा। गुइलोट ने यह भी कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को एक नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने में संयुक्त भूमिका निभानी चाहिए।