कॉलेज छात्राओं को ड्रग्स-सेक्स धोखा फिर लव-जिहाद और ब्लैकमेलिंग, मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Bhopal News: मेडिकल के दौरान फरार होने की फिराक में पुलिस पर किया था हमला, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, लव-जिहादी फरहान के पैर में लगी गोली, गोली लगने के बाद लव-जिहादी फरहान को हमीदिया हॉस्पिटल में कराया भर्ती..!!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने हिंदू कॉलेज की लड़कियों को लव जिहाद में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी फरहान के पैर में गोली लगी है। आरोपी फरहान भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस पर हमला कर दिय।

दरअसल, भोपाल के रातीबड़ थाने से 500 मीटर की दूरी पर सरवर गांव है, जहां से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह इलाका बंजर है। आरोपी फरहान खेतों और जंगलों का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहा था। सरवर गांव में रिहायशी इलाका खत्म हो जाता है। हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है। फिलहाल कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 

भोपाल लव जिहाद मामले के आरोपी फरहान के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा कारणों से अस्पताल में पुलिस की एक टीम भी तैनात की गई है। आपको बता दें कि पुलिस आरोपी फरहान के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में गई थी। इस दौरान उसने एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली चल गई जो फरहान के पैर में लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

क्या है भोपाल लव जिहाद मामला.. 

फरहान और उसके साथियों पर आरोप है कि वे भोपाल के एक निजी कॉलेज की हिंदू लड़कियों को अपना निशाना बनाते थे। फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ छेड़छाड़ करते थे। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। मामला 18 अप्रैल को तब सामने आया जब एक पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे होते रहे। पता चला कि फरहान अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक गिरोह चला रहा था। बदमाश हिंदू लड़कियों का शोषण कर रहे थे। फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। इतना ही नहीं लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया गया।