CS अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन, CM ने दी बधाई


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

PMO से सीधा फोन आया, चंद घंटों में बदल गया एमपी का इतिहास..!!

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। अब वे अगस्त 2026 तक मुख्य सचिव रहेंगे। एमपी के इतिहास में पहली बार किसी मुख्य सचिव को एक साल का एक्सटेंशन मिला है।

सीएम मोहन यादव के CS अनुराग जैन..

पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं। गुरुवार को इन अटकलों पर विराम लग गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मुख्य सचिव को एक साल का एक्सटेंशन मिला है। बताया जाता है कि सीएस अनुराग जैन दिल्ली से आए खास हैं। PMO का उन पर अटूट विश्वास है। इस बार PMO के हस्तक्षेप के बाद ही एक्सटेंशन दिया गया है। अब वे अगस्त 2026 तक मुख्य सचिव रहेंगे।

दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। शुक्रवार उनका आखिरी कार्यदिवस था। आखिरी समय तक यही चर्चा रही कि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा। पिछले दो मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार मिलता रहा। बताया जा रहा है कि PMO से मंजूरी मिलने के बाद यह कॉल आया। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार में खलबली मच गई। 

गुरुवार शाम करीब 6 बजे मध्य प्रदेश सरकार ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजा। करीब डेढ़ घंटे बाद सीएम मोहन यादव ने अनुराग जैन के सेवा विस्तार की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी दी।

मुख्य सचिव अनुराग जैन की छवि साफ-सुथरी है। साथ ही, वे समय पर काम पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, उनकी गिनती पीएमओ के भरोसेमंद अफसरों में होती है। 4 अक्टूबर 2024 को वे पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनकर आए थे। तब भी यही कहा जा रहा था कि वे दिल्ली की पसंद हैं। 

31 अगस्त 2025 को अपनी सेवानिवृत्ति से पहले उन्हें एक साल का सेवा विस्तार मिला है। इससे पहले वीरा राणा को दो बार छह-छह महीने का और इकबाल सिंह बैंस को दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। अनुराग जैन एक साल का सेवा विस्तार पाने वाले पहले मुख्य सचिव हैं। मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बनने से पहले वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव थे। इसके अलावा, वे लंबे समय तक पीएमओ में भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक किया है। इसके अलावा, उन्होंने मैक्सवेल यूनिवर्सिटी, अमेरिका से एमए भी किया है।

साथ ही, उनकी गिनती पीएम मोदी के खास अधिकारियों में होती है। अनुराग जैन 2015 में पीएमओ में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। उन पर सभी मंत्रालयों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपने काम से पीएमओ में अच्छी छाप छोड़ी। 

यही वजह है कि वह पीएम मोदी की पसंदीदा सूची में शामिल हैं। साथ ही, सड़क परिवहन मंत्रालय में रहते हुए उन्होंने कई परियोजनाओं को गति दी है। इनमें सबसे अहम है पीएम गति शक्ति परियोजना। उनके काम की वजह से दिल्ली में लोग उन्हें हाईवे मैन भी कहते हैं।

अनुराग जैन हमेशा सादगी से रहते हैं, लेकिन काम के लिए 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं और काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वह अपने सहयोगियों के साथ भी विनम्र रहते हैं। साथ ही, उन्हें मध्य प्रदेश में काम करने का लंबा अनुभव है।