आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। वे चोटिल हर्षित राणा की जगह खेलेंगे। हर्षित टी-20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चोटिल हो गए थे।
हर्षित राणा आईपीएल 2026 से पूरी तरीके से बाहर हो गए हैं। इससे पहले राणा चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। टीम मैनेजमेंट ने विकल्पों पर चर्चा के बाद सैनी को चुना। इससे पहले आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को भी टीम में शामिल कर चुका है।
सैनी ने 2019 में पहला सीजन खेला
नवदीप सैनी ने आईपीएल करियर की शुरूआत 2019 में आरसीबी के साथ की थी। पहले सीजन में उन्होंने 13 मैच में 11 विकेट लिए थे। इसके बाद वे दो सीजन आरसीबी के साथ रहे और फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। सैनी ने अब तक आईपीएल में 23 विकेट लिए हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं।
कुलवंत खेजरोलिया जीटी में शामिल
गुजरात टाइटंस ने भी टीम में बदलाव किया है। जीटी ने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है। गुजरात टाइटंस 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में अपना अभियान शुरू करेगी।
बुमराह स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे
इधर, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए बेंगलुरु स्थित इउउक के सेंटर आफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। यहां वे स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। बुमराह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हाल ही में उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
पुराण डेस्क