ISRO प्रमुख एस सोमनाथ को हुआ कैंसर, आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन चला पता


स्टोरी हाइलाइट्स

इंटरव्यू में खुद ही किया खुलासा , परिवार और दोस्तों ने दिया साथ, इलाज के बाद अब हो गये ठीक

भारत के सौर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे थे। सोमनाथ ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की और कहा कि स्कैनिंग में कैंसर का पता चला। चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग के दौरान कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आईं।

हालाँकि, तब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें आदित्य मिशन के दिन इस बीमारी का पता चला था। इससे वह और उसका परिवार दोनों परेशान थे। इस खबर से उनके सभी साथी वैज्ञानिक भी दुखी हो गये। लेकिन उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी खुद को संभाला। परिवार और इसरो वैज्ञानिकों का ख्याल रखा।

लॉन्च के बाद उनके पेट का स्कैन कराया गया। तब इसका खुलासा हुआ। लेकिन आगे की जांच और इलाज के लिए वह चेन्नई चले गए। पता चला कि यह बीमारी उन्हें आनुवंशिक रूप से विरासत में मिली थी। उन्हें पेट का कैंसर था।

कुछ ही दिनों में कैंसर की पुष्टि हो गई। इसके बाद सोमनाथ की सर्जरी हुई। फिर उनकी कीमोथेरेपी जारी रही। सोमनाथ ने कहा कि पूरा परिवार सदमे में है। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। उनका इलाज किया गया और वे ठीक हो गये। दवाइयां चल रही हैं। लेकिन इस दौरान उनके परिवार और दोस्तों ने उनका खूब साथ दिया। उन्होंने कहा इसमें समय लगेगा लेकिन मैं यह लड़ाई जीतूंगा।'

सोमनाथ ने कहा कि उन्हें पता था कि उनके इलाज में लंबा समय लगेगा। यह एक लंबी प्रक्रिया है। लेकिन मैं ये लड़ाई लड़ूंगा। काफी रिकवरी हुई हैं। मैं केवल चार दिनों के लिए अस्पताल में था। फिर बिना किसी दर्द के मैंने पांचवें दिन से इसरो में काम करना शुरू कर दिया।

सोमनाथ ने कहा कि मैं लगातार मेडिकल चेकअप और स्कैन करा रहा हूं। लेकिन अब मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। अपने काम और इसरो के मिशन और लॉन्च पर पूरा फोकस है। मैं इसरो के भविष्य के सभी मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।'