कर्नल सोफिया मामले को लेकर विजय शाह पहुंचे SC, MP हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है..!

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ बुधवार देर रात महू के मानपुर थाने में FIR दर्ज की गई। इस मामले में मंत्री सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। विजय शाह ने FIR रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांगी है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस ने मंत्री को पद से हटाने की मांग की। 

आपको बता दें कि कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में होनी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट में उस वीडियो के लिंक भी रखे जाएंगे, जिसमें मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला काफी गंभीर हो गया है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल भी इस मामले में उनका विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग की है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए।

इतना ही नहीं विपक्षी दलों के साथ ही सत्तारूढ़ BJP नेता उमा भारती ने भी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेबुनियाद बयान देने के लिए विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया

उन्होंने लिखा है, कि विजय शाह ने देशवासियों को शर्मिंदा किया है, इसलिए उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ ही उनके खिलाफ FIR भी दर्ज होनी चाहिए।