भोपाल: देवास वन मंडल की टीम ने खातेगांव में ग्राम वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद पिता जयनारायण सैनी के घर के बाड़े औऱ खेत की मेड़ की बीच में अवैध रूप से रखे गए लगभग 60-120 सेंटीमीटर की गोलाई के कुल 60 नग सागौन के लठ्ठे जब्त किए हैं। जब्त इमारती लकड़ी की कीमत 2 लाख से अधिक है।
जब्ती की कार्यवाई एसडीओ दिनेश वास्कले की टीम ने की। मुखबिर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र खातेगांव की बीट मनोरा दक्षिण के ग्राम किशनपुर में, ग्राम वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद सैनी के घर के बाड़े औऱ खेत की मेड़ की बीच में लगभग 60-120 सेंटीमीटर की गोलाई के कुल 60 नग सागौन के लठ्ठे अवैध रूप से संग्रहित करने की सूचना आई थी।
वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद सैन सर्च वारण्ट तामिल करवा कर तालाशी लेने के दौरान पूछताछ करने पर बताया है कि परिक्षेत्र सहायक मनोरा संतोष भाटिया, कार्यवाहक वनपाल ने 6-7 दिन पहले 60 नग सागौन के लठ्ठे रखने के लिए बताया था और भाटिया के द्वारा स्वयं ने बाहर से बुलाए हुए मजदूरों को 2,000/- मजदूरी देकर 60 नग सागौन के लठ्ठे छुपाने के लिए मेरे घर के पास में रखवाए थे।
सागौन की 60 नग लठ्ठे लकड़ी को दो ट्रॉली में परिक्षेत्र सहायक संतोष भाटिया-कार्यवाहक वनपाल, बीट प्रभारी दिवाकर यादव-वनरक्षक औऱ कूप प्रभारी अजय श्रीवास-कार्यवाहक वनपाल ने जंगल में मौके पर उपस्थित होकर लकड़ियों को भरवाया था। उसी दिन एक ट्रक में सागौन की लड़की कहीं ओर भी गई थी। इसके अलावा कूप में अभी भी लकड़ी मौके पर ही पड़ी हुई है।
उपवनमण्डल अधिकारी कन्नौद ने बताया कि 60 में से 29 लठ्ठे समिति अध्यक्ष के घर के पास से बाहर ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सागौन के लठ्ठे ले कर भागते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को स्टॉफ ने सागौन के लठ्ठों सहित जप्त कर लिया है। उसके बाद शेष 31 नग लठ्ठे समिति अध्यक्ष के घर पर तलाशी के दौरान भी पाए गए हैं, जिन्हें मौके से जप्त किए गए हैं। सभी 60 नग (कुल 5.2870 घन मीटर औऱ कीमत: 2,08,997/- ) सागौन की लकड़ी पर हैमर लगाना, थप्पी नम्बर लिखे हुए एवं लाल गेरू लगाकर लॉगिंग नम्बर लिखे हुए पाए गए हैं।
गणेश पाण्डेय