CCF नरेश सिंह यादव को नोटिस जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नोटिस में उल्लेख है कि उनकी मासिक टूर डायरी में लगभग 29 दिनों का दौरा भ्रमण दर्शाया गया है..!!

भोपाल: छतरपुर वन वृत्त के सीसीएफ नरेश सिंह यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में उल्लेख है कि उनकी मासिक टूर डायरी में लगभग 29 दिनों का दौरा भ्रमण दर्शाया गया है। दौरा दैनंदिनी विवरण में भी लगभग 29 दिन पूरे महीने भ्रमण पर रहने की बात दर्ज है।

नोटिस में सवाल उठाया गया है कि यदि उन्होंने पूरे  महीने लगभग दौरा किया, तो शासकीय कार्यालयीन कार्य कब संपादित किए गए? इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।