वन मुख्यालय में प्रारंभ हुआ स्टेट कॉल सेंटर


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

संबंधित शिकायतों पर क्विक एक्शन लेकर उनके त्वरित निराकरण हेतु बहु प्रतीक्षित स्टेट फोरेस्ट कॉल सेंटर प्रारंभ कर दिया गया है..!!

भोपाल:भोपाल में स्थित वन मुख्यालय में वन विभाग से संबंधित शिकायतों पर क्विक एक्शन लेकर उनके त्वरित निराकरण हेतु बहु प्रतीक्षित स्टेट फोरेस्ट कॉल सेंटर प्रारंभ कर दिया गया है। 

इस कॉल सेंटर का नंबर 0755-2524000, 2524200 है। इस पर आम नागरिक वन विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर वन बल प्रमुख विजय अम्बाड़े ने इस कॉल सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।