भारत में ई- गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से अपने पैर पसार रही है, एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 2022 की तुलना में इस साल भारतीय गेमर्स की प्रति वर्ष आय में इजाफा हुआ है। एक पीसी और प्रिंटर कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे में खुलासा हुआ है कि 2023 में भारत के 45 फीसदी गेमर्स की वार्षिक आय 6 से 12 लाख रुपए तक पहुंच गई है। इससे युवा इसे करियर के रूप में भी अपना रहे हैं।
मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना
15 भारतीय शहरों में 3000 गेमर्स पर करवाए गए सर्वे से यह सामने आया है कि किस तरह लिया जाने लगा है। गेमिंग अ अब ई- गेमिंग को गंभीर तौर पर केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है बल्कि यह युवाओं के लिए कमाई का जरिया बन गया है। साथ ही उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिल रही है।
15 भारतीय शहरों के 3000 गेमर्स पर किया गया है यह सर्वे
सर्वे में यह भी….
• 58% महिलाए ई-गेम्स में करियर को लेकर गंभीर हैं। • 61% गेमर्स अपने गेमिंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए यूट्यूब व साथियों पर निर्भर हैं।
• 57% गेमर्स अपनी गेमिंग क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए गेमप्ले प्रशिक्षण चाहते हैं। • 42% लोग गेमिंग को सिर्फ शौकिया तौर पर अपनाते हैं।
• 40% परिजनों का गेमिंग के प्रति नजरिया बदला है।