मुख्यमंत्री शिवराज ने किया 'डेंगू पर प्रहार' अभियान का शुभारम्भ


स्टोरी हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के नेहरूनगर से डेंगू पर प्रहार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा ....

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के नेहरूनगर से डेंगू पर प्रहार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसे हमने कोरोना से जंग लड़ी है वैसे ही हमे डेंगू से भी जंग लड़ना है कोरोना से लड़ने में भी लोगो ने साथ दिया है और वे डेंगू पर प्रहार अभियान में भी साथ देंगे। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1438020223966142465?s=20 मुख्यमंत्री ने जनता से अपील कर कहा कि, कोरोना से जंग अभी भी जारी है इसलिए मास्क लगा कर रखे और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाये तथा जिन लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है वे वैक्सीन का दूसरा डोज भी ले। डेंगू से बचने के लिए आवश्यक बातें अगर कूलर या फूलदान में पानी भरा हो तो उसे खाली कर दें। मच्छरों को घर में पनपने न दें। आसपास गंदगी और पानी जमा न होने दें। यदि टायरों में, छत पर पॉलीथिन और डिब्बे में पानी जमा हो जाए तो उसे तुरंत हटा दें। डेंगू के मच्छर 3 फीट की ऊंचाई तक उड़ते और काटते हैं। ऐसे कपड़े पहनें जिसमे मच्छरों न काटें। बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और जांच कराएं। इसके अलावा निगम लोगों को डेंगू से बचाव के लिए कदम उठाने के लिए सन, पोस्टर, पैम्फलेट बांट रहा है। पोस्टर के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपील की जा रही है.