टाइगर रिज़र्व के स्थायी कर्मी कुशवाहा की आत्म हत्या उप निदेशक की यातनाओं का सबब


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट दुबे ने लिखा सीएम को पत्र..!

भोपाल: संजय टाइगर रिजर्व सीधी में स्थाई कर्मी राम सजीवन कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्म हत्या की वजह टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राजेश कन्नी की यातनाएं बताई जा रही है। 

टाइगर रिज़र्व के रामसजीवन कुशवाहा स्थायी कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कुशवाहा को उपनिदेशक राजेश कन्नी द्वारा यातनाएं दी गईं थीं। सीधी में हमारे सूत्रों द्वारा साझा की गई पीड़ित और वन अधिकारियों के बीच पत्राचार इन आरोपों की पुष्टि करता है। 

स्थायी कर्मी कुशवाहा की आत्महत्या को लेकर वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने सीएम मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई करें। स्थाई कर्मचारी, श्रमिक और निचले स्तर के कर्मचारी टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा की मुख्य शक्ति हैं; इसलिए, इनके हितों पर कुठाराघात स्वीकार नहीं होगा। 

सीएम से प्रमुख मांग..

- पुलिस द्वारा आत्महत्या नोट की तुरंत जब्ती।

- संजय टाइगर रिज़र्व के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करना।

- मुख्यमंत्री दोषी अधिकारियों को तुरंत हटाएं। दोषी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।