कांग्रेसी खुश न हो, मांधाता में ऐतिहासिक मतों से जीतेगी भाजपा- शाह


स्टोरी हाइलाइट्स

लोकसभा उपचुनाव में खण्डवा से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। मांधाता के 264 बूथों में सभी जगह से भाजपा ऐतिहासिक.....

वनमंत्री एवं मांधाता विस प्रभारी कुँवर विजय शाह ने कहा गणेश पाण्डेय  भोपाल। लोकसभा उपचुनाव में खण्डवा से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। मांधाता के 264 बूथों में सभी जगह से भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयश्री प्राप्त करेगी। ये बात वनमंत्री एवं लोकसभा चुनाव में मांधाता के प्रभारी कुँवर विजय शाह ने ओम्कारेश्वर में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। वनमंत्री शाह ने कहा कि, कांग्रेसी खुश न हो उनके कहने से भाजपा हारने वाली नहीं है। शाह ने दावा किया कि मांधाता विधानसभा के एक भी बूथ से कांग्रेस जीतने वाली नहीं है। सभी पर भाजपा की जीत तय है। इसके लिए वे शर्त लगाने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी संगठन ने उन्हें मांधाता विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। महीनेभर वे रात- दिन एक करके पूरे समर्पण भाव से भाजपा को जिताएंगे। [video width="352" height="640" mp4="https://www.newspuran.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Video-2021-10-02-at-17.22.00-1.mp4"][/video] वायरल वीडियो पर वनमंत्री शाह की सफाई मांधाता क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल एक तथाकथित वीडियो पर वनमंत्री शाह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि, वे अपने ससुर बागली के राजा कुँवर छतरसिंह जी के अस्थि विसर्जन के लिए ओम्कारेश्वर आए थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने बीड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। यहाँ उन्होंने एक- एक भाजपा कार्यकर्ता से आह्वान किया है कि भाजपा को लोकसभा उपचुनाव में जीतने के लिए तन, मन और धन से जुट जाएं। मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि हमनें कार्यकर्ताओं को बुलाकर कहा है कि एक भी पोलिंग बूथ से भाजपा न हारे। चूंकि, उन्हें निर्धारित समय 12.30 बजे तक ओम्कारेश्वर पहुंचना था। जल्दबाजी में जुबान फिसलने की वजह से मुँह से निकल गया कि एक भी बूथ से भाजपा न जीते। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सब मिलकर भाजपा को जिताने के लिए रात- दिन एक कर रहे हैं। भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता हर बूथ से भाजपा को जिताने के लिए प्रयासरत है, और हम मांधाता से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। कांग्रेसी बात का बतंगड़ बना रहे हैं।