नगरीय निकायों में सांप पकड़ने हेतु डीएफओ को अनुमति देने की कार्यवाही करना होगी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

निर्देश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य के सदस्य मोहन नागर द्वारा सर्प प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रमाण-पत्र जारी करने के सुझाव पर दिये गये हैं..!

भोपाल। प्रदेश के नगरीय निकायों यथा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में सांप पकडऩे के लिये संबंधित वनमंडल के डीएफओ को अब प्रचलित नियमों के तहत अनुमति देने एवं सर्प विशेषज्ञ को सांप पकड़ने का प्रमाण-पत्र देने की कार्यवाही अब करना होगी। 

इसके निर्देश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन विभाग को दिये हैं। ये निर्देश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य के सदस्य मोहन नागर द्वारा सर्प प्रशिक्षण कर्ताओं को प्रमाण-पत्र जारी करने के सुझाव पर दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि बारिश के समय नगरीय निकायों में काफी संख्या में सांप निकलते हैं तथा रहवासी इनसे आतंकित हो जाते हैं तथा मदद के लिये सर्प विशेषज्ञ बुलाये जाते हैं। परन्तु इन सर्प विशेषज्ञों के पास सांप पकड़ने का न ही कोई प्रमाण-पत्र होता है और न ही सांप पकड़ने की अनुमति होती है।