हरदा में करणी सैनिकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

करनी सेना पर हुई कार्रवाई के विरोध में 12 घंटे चल चक्काजाम, कार्रवाई को लेकर पुलिस ने फिर करणी सेना को खदेड़ा..!!

हरदा में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शहर में भी प्रदर्शन देखने को मिला। करणी सेना कार्यकर्ताओं ने टैगोर पार्क के पास महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने हरदा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोस्टर जलाए।

जिला करणी सेना कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। कार्यकर्ता अपने साथ हरदा प्रशासन के खिलाफ लिखे पोस्टर लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एएसपी महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे। इसी बीच पुलिस लाइन से आरआई रक्षित निरीक्षक अरविंद डांगी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए। कुछ देर बाद प्रदर्शन देखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल पहुँच गया। कार्यकर्ताओं से ज्यादा पुलिसकर्मी थे।

विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि करणी सेना खंडवा-हरदा मार्ग पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी। सुबह करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचे। इसी बीच हरदा प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने उन पर लाठियों से हमला किया और कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ को काबू करने पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाया। आंसू गैस के गोले छोड़ने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीछे हट गए। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हरदा में लाठीचार्ज के विरोध में रतलाम में करणी सेना कार्यकर्ताओं ने कल सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। पर प्रदर्शनकारीयो ने ASP राकेश खाखा पर शराब के नशे में लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। आरोप के बाद, ASP ने खुद अल्कोहल टेस्ट करवाया। रिपोर्ट नेगेटिव आई। वह शाराब के नशे में नहीं थे।

Image

करनी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर हरदा जेल से छूट गए है। भारी दबाव के बाद पुलिस ने करनी सेना के कार्यकर्ताओं को रिहा करना शुरू कर दिया है ताकि शांति बहाल हो सके।

इस घटना के विरोध में जिले के सभी कार्यकर्ता टैगोर पार्क स्थित महाराणा प्रतापजी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और हरदा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ओपी सिंह पवार ने कहा कि हरदा प्रशासन ने करणी सेना के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया है। इसका जवाब पूरा समाज एकजुट होकर देगा। जिला अध्यक्ष पंकज राज सिंह पुरानी के आह्वान पर हमने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।