मध्य प्रदेश: टाइगर रिजर्व में बढ़ेंगी पर्यावरणीय गतिविधियां


स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश: टाइगर रिजर्व में बढ़ेंगी पर्यावरणीय गतिविधियां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इकोसेंसेटिव जोन अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण संबंधी....

मध्य प्रदेश: टाइगर रिजर्व में बढ़ेंगी पर्यावरणीय गतिविधियां इको सेंसेटिव जोन एसटीआर की मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इकोसेंसेटिव जोन अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व संगत नियमों के तहत इकोसेंसेटिव जोन एसटीआर में व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति एवं प्रतिबंधित गतिविधियों का नियमानुसार पालन किया जाए। यह निर्देश कमिश्नर नर्मदापुरम रजनीश श्रीवास्तव ने मॉनिटरिंग समिति इकोसेंसेटिव जोन एसटीआर को दिए हैं। सोमवार को कमिश्नर नर्मदापुरम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में इको सेंसेटिव जोन एसटीआर की मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर होशंगाबाद धनंजय सिंह, संचालक एसटीआर एल कृष्णमूर्ति सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक क्षेत्र संचालक एसटीआर द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इकोसेंसेटिव जोन एसटीआर के जोनल मास्टर प्लान एवं अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिस पर मॉनिटरिंग समिति द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।