मध्य प्रदेश: जेलों में सजायाफ्ता बंदियों की होगी 30 दिन की सजा माफ -गृहमंत्री मिश्रा


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज जन्माष्टमीके मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल पहुँच कर  कृष्ण-कन्हैया जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की...

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल पहुँच कर कृष्ण-कन्हैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि, मैं भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना करता हूं कि प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि और प्रगति प्रदान करें। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1432250344549994504?s=20 https://twitter.com/drnarottammisra/status/1432254695372775424?s=20 मिश्रा ने कहा कि, प्रदेश की जेलों में सजायाफ्ता बंदियों की 30 दिन की सजा माफ की जाएगी। साथ ही अब हर साल श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जेलों में फलाहार और भोजन की व्यवस्था होगी। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैंटीन को भी शीघ्र ही चालू किया जाएगा। कैदियों द्वारा भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और गृह एवं जेल विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।