भोपाल का नया अजूबा..90 डिग्री के ब्रिज के बाद, हाई-टेंशन पोल के नीचे एफिल टावर सड़क


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राजधानी के करोंद इलाके में एक हाई-टेंशन लाइन टावर के नीचे एफिल टावर जैसी सड़क बना दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद, यह पोल अब सुर्खियों में है..!!

90 डिग्री एंगल वाले ऐशबाग ब्रिज और एक छोटे मेट्रो स्टेशन के बाद, भोपाल में एक और नया अजूबा सामने आया है। राजधानी के करोंद इलाके में एक हाई-टेंशन लाइन टावर के नीचे "एफिल टावर" जैसी सड़क बना दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद, यह पोल अब सुर्खियों में है।

करोंद की विनायक कॉलोनी में, एफिल टावर की तरह एक हाई-टेंशन पोल कई सालों से खड़ा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके नीचे एक सड़क भी बनाई गई है। लोग कार और मोटरसाइकिल से पैदल और आते-जाते हैं, जिससे हाई-टेंशन लाइन का शिकार होने का डर हमेशा बना रहता है।

करोंद निवासियों का कहना है कि यह पोल उनके वार्ड में है, और वे कई सालों से इसकी निगरानी कर रहे हैं। पहले, आस-पास कोई रिहायशी इलाका नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे लोग बसने लगे। अभी यहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।

रहवासियों ने बताया है कि टावर के नीचे से बड़ी गाड़ियां नहीं गुजर सकतीं। इसके अलावा, बारिश में करंट लगने का खतरा रहता है। यह पोल एक बड़े खतरे को न्योता देता जरूर नजर आ रहा है, जबकि यहां कई बार सड़क हादसे भी हो चुकी हैं और आम लोगों को भी आने जाने में डर बना रहता है।
भोपाल राजधानी है, सरकार को हाई-टेंशन लाइन और टावर पर ध्यान देना चाहिए। दोनों को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए।

दूसरी तरफ, बिजली कंपनी भी टावर को शिफ्ट करने में लगी हुई है। इस मुद्दे पर कई बार बात हो चुकी है, लेकिन टावर और हाई-टेंशन लाइन को नहीं हटाया गया है। सोशल मीडिया पर खुलासा होने के बाद टावर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।