इस साल नर्मदा किनारे 28 लाख पौधे लगाये जायेंगे


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्ष 2025-26 में अविरल निर्मल नर्मदा योजना अंतर्गत नर्मदा नदी के 10 किमी की परिधी में आने वाले 12 वन मण्डलों में 5600 हेक्टेयर में से 5222.75 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण एवं भू-जल संबंधी कार्य किया जा रहा है..!!

भोपाल:राज्य का वन विभाग इस साल वर्ष 2026-27 में वर्षा ऋतु में नर्मदा नदी किनारे 28 लाख पौधों का रोपण करेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 में अविरल निर्मल नर्मदा योजना अंतर्गत नर्मदा नदी के 10 किमी की परिधी में आने वाले 12 वन मण्डलों (रायसेन, सीहोर, अलीराजपुर, धार, जबलपुर, पूर्व मण्डला, डिण्डौरी, पश्चिम मण्डला, हरदा, खरगौन, बड़वानी, बड़वाह, उत्तर सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह एवं दुर्गावती टाईगर रिजर्व) में 5600 हेक्टेयर में से 5222.75 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण एवं भू-जल संबंधी कार्य किया जा रहा हैं। 

इस हेतु 70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, नदियों के पुनर्जीवन कार्यों के अंतर्गत नर्मदा /यमुना नदी के जल ग्रहण क्षेत्र उपचार हेतु राशि रूपये 7 करोड़ रुपये से जल एवं मृदा संरक्षण संबंधी विविध कार्य संपादित किये जा रहे हैं।